फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी रोहिताश पाल की याद में 20 लोगों ने किया रक्तदान; VIDEO

रीबार्न ट्रस्ट की ओर से व्यवसाई रोहिताश पाल की याद में रविनगर स्थित एक अस्पताल में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 26 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, रोहिताश की याद में 20 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को रक्तदान से होने वाले फायदे बताए। शिविर की शुरुआत रोहिताश पाल के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में रोहिताश पाल के परिवार के सदस्य पूरे समय उपस्थित रहे। रोहिताश की बेटी, उनके भाई तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वयं रक्तदान करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। शिविर में कुल 26 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य की जांच के बाद 20 लोगों का रक्तदान लिया। शिविर में विक्की जुनेजा, सुनील जुनेजा, राजेंद्र यादव, डिंपल सिंह, अंकित पांडेय, रीबॉर्न ट्रस्ट के वालंटियर्स अशुतोष सिंह, मुकेश जायसवाल, रवनीत सिंह, नितेश आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सतनाम सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें