फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंद्रिका माता मंदिर से 15 पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चंदौली जिले में बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव स्थित प्रसिद्ध प्राचीन चंद्रिका माता मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोर मंदिर परिसर में टंगे करीब 15 से 16 पीतल के घंटे चुराकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे तो घंटे गायब देखकर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीण दशमी बनवासी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12:30 बजे गांव के दक्षिण तरफ एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक खड़ी दिखाई दी थी। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार वहां से भाग निकला। हालांकि, एक ग्रामीण की सजगता से संदिग्ध बाइक का नंबर नोट कर लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें