कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय महिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्र और महिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल 18 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 11 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें चार महिला रक्तदाता भी शामिल रहीं।