बुलंदशहर के पहासू में फतिहाबाद गांव में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। यह कोल्ड स्टोर खैन नगर पंचायत संजय शर्मा का था। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं हो सका।