नगर के बुलंदशहर गढ़ मार्ग स्थित मिनी बस व ट्रैक्टर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मिनी बस सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की रात्रि दिल्ली निवासी रेखा अपने अन्य परिजनों के साथ निजी बस में सवार होकर कस्बा खानपुर में अपने भाई के यह जा रही थी। इसी दौरान गांव नयागांव के समीप मिनी बस व ट्रैक्टर की आने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मिनी बस में सवार राजीव, गुड्डी, विनोद, लता, ईश्वर, करन व प्रशांत सहित अन्य परिजन घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई भी लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।