बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता क्षेत्र के किसानों के साथ शिकारपुर तहसील पर पहुंचे। जहां उन्होंने गन्ने की होली जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही गन्ने का रेट 50 रुपये बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही तहसीलदार विपिन वर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहीं, कार्यकर्ता किसानों की समस्या को लेकर थाना सलेमपुर पहुंचे। इसके बाद चित्सौन बिजलीघर पर पहुंचे और किसानों के साथ शोषण का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि किसानों के साथ किसी भी तरह शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।