फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: जेई संघ ने घेरी हाइडिल कॉलोनी, वेतन नहीं मिलने और अफसरों के दुर्व्यवहार का किया विरोध

अनुज कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 04:14 PM IST

वेतन न मिलने, अफसरों के दुर्व्यवहार के कारण जिलेभर के अवर अभियंताओं ने शनिवार को हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। जेई संघ का कहना है कि निगम अवर अभियंताओं के वेतन जारी नहीं कर रहा है और काम लगातार ले रहा है। उन्होंने कहा कि अफसरों के दुर्व्यवहार के कारण जिलेभर के जेई मानसिक तनाव में हैं। शनिवार को जिलेभर के जेई हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेई संघ के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष आरसी द्विवेदी ने कहा कि विभाग में फेसियल अटेंडेंट शुरू की गई है। इसके कारण सभी जेई का वेतन रोका गया है। अब जेई क्षेत्र में काम करे या फिर विभाग में फेसियल अटेंडेंट लगाए।उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिलेभर के जेई हड़ताल पर चले जायेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें