बुलंदशहर में यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत मंगलवार को 2091 परीक्षार्थियों ने सामाजिक विज्ञान व संस्कृत समेत कई विषयों की परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा दो पालियों में चली और विद्यार्थियों ने पेपर आसान बताया। 110 केंद्रों पर चल रही परीक्षा बुधवार को संपन्न हो जाएगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के तहत मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इसमें 43,619 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 41,614 ने परीक्षा दी और 2005 अनुपस्थित रहे।