फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टीकाकरण के लिए बनेंगे दो अत्याधुनिक कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में टीकाकरण के लिए दो आधुनिक टीकाकरण कक्ष (मॉर्डन इम्युनाइजेशन सेंटर) बनाए जाएंगे। जहां पर बच्चों को लेकर आने वाले परिजनों के बैठने एवं अन्य सुविधाएं होंगी। स्वास्थ्य अफसरों ने इसके लिए जिला अस्पताल और नगरीय पीएचसी चांदपुर का चयन किया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि जिला अस्पताल और नगरीय पीएचसी चांदपुर में टीकाकरण के लिए कक्ष को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। दोनों चिकित्सालयों का चयन मॉर्डन इम्युनाइजेशन सेंटर के लिए हुआ है।
अभी भी यहां पर टीकाकरण होता है, लेकिन इसे और अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आधुनिक संसाधन जोड़े जाएंगे। ये दोनों केंद्र न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, बल्कि टीकाकरण प्रक्रिया को सुगम और सुलभ बनाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें