फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट होंगे किराए पर चल रहे आयुर्वेद चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतन शर्मा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों में 18 किराये के भवन में संचालित हो रहे हैं। अब इन्हें किराये के भवन की जगह नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में शिफ्ट किया जाएगा। इससे न सिर्फ राजस्व का फायदा होगा बल्कि सीएचसी-पीएचसी में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी भी दूर होगी। वहीं, आयुर्वेद इलाज के लिए मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
जिले में 50 आयुर्वेद एवं चार यूनानी चिकित्सालय संचालित हैं। वहीं, 71 नगरीय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा प्रत्येक ब्लॉक पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 100 बेड राजकीय चिकित्सालय, जटिया चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद और कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल संचालित हैं। आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालय को छोड़कर अधिकांश सरकारी एवं दान की भूमि पर संचालित हैं।
विज्ञापन

वहीं, आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालयों की एलोपैथ चिकित्सालय से दूरी होने के कारण मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल पाता। कभी-कभी एलोपैथ चिकित्सालयों तो कभी-कभी आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालय पर चिकित्सक के न होने पर मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है। मरीजों की परेशानियों को देख बीते दिनों आयुष विभाग के प्रमुख सचिव ने आयुष अस्पतालों को पीएचसी-सीएचसी में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

यहां पर किराये के भवन में चल रहे आयुष अस्पताल
जिले में सिकंदराबाद, बडौदा, गुलावठी, भटौना, गेसूपुर, रौनी सलौनी, खुर्जा, कलैना, संरगवा, त्यौरबुजुर्ग, डिबाई, दयोरऊ, शेखूपुर, जहांगीराबाद, स्याना व चांदपुर में आयुर्वेद के और औरंगाबाद व खानपुर में यूनानी चिकित्सालय किराये के भवन में संचालित हो रहे हैं। अब इन सभी को नजदीक में संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा। इनमें आठ स्थानांतरित हो गए है, पांच के लिए निशुल्क संचालन की वार्ता हो गई है। सिकंदराबाद आयुष अस्पताल के लिए सीएचसी में जमीन नहीं मिल रही है तो खुर्जा, संरगवा, डिबाई व खानपुर के लिए सीएचसी-पीएचसी में स्थानांतरित को लेकर वार्ता चल रही है।
विज्ञापन



Iजिले में 16 आयुर्वेद एवं दो यूनानी चिकित्सालय किराये के भवन में संचालित हो रहे हैं। इन्हें नजदीक के सीएचसी-पीएचसी में स्थानांतरित करने को लेकर प्रक्रिया कराई जा रही है। जल्द ही सभी को सरकारी भवन या निशुल्क भूमि पर संचालित कर दिया जाएगा। - डॉ. बंदना रानी, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें