फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्लॉट में बेल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Mon, 06 Apr 2026 06:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही प्लॉट में खड़े बेल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

शराब पीने का आदी था युवक 
जानकारी के अनुसार कस्बा बिनावर निवासी अजय कुमार (28 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल जाटव का शव सुबह उसके ही प्लॉट में पेड़ पर लटका देखा गया। अजय कुमार अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई भगवान दास राजमिस्त्री है, जबकि दूसरा भाई राजकिशोर भट्ठे पर मजदूरी करता है। परिजनों के मुताबिक अजय कुमार शराब का आदी भी था।

युवक के माता-पिता की हो चुकी है मौत 
ग्रामीणों ने बताया कि तीनों भाइयों की जमीन बिनावर बाईपास में अधिग्रहित हुई थी, जिससे उन्हें कुछ आर्थिक लाभ मिला था। अजय के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें