फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू... बदायूं के 100 केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। बदायूं जिले में परीक्षा के लिए 100 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में हाईस्कूल के 35834 और इंटर के 32013 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के पहले दिन सुबह करीब सात बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए। केंद्रों पर बाहर रोल नंबर व कक्ष नंबर की सूची चस्पा थी। जिसे देखने के बाद परीक्षार्थी अपने कक्ष में पहुंच गए। कक्ष में पहुंचने से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। उनके प्रवेश पत्र देखे गए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5:15 तक हाईस्कूल की हेल्थ केयर व इंटर की हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें