बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सेमरमई में सोमवार रात पुलिस की दबिश के दौरान गांव निवासी शाकिर अली की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे बिनावर थाना पुलिस की टीम पशु तस्करी के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में गांव सेमरमई दबिश पहुंची थी। इस दौरान शाकिर अली अपने घर के बाहर झोपड़ी के पास चारपाई पर लेटे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें गालीगलौज कर उठाया और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस से बचकर वह खेतों में भाग गए। मंगलवार सुबह उनका शव पड़ा मिला।