फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गणतंत्र दिवस पर बदायूं में शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गूंजे तराने

बदायूं के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार और एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने देश के आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया। पुलिस की विभिन्न परेड टुकड़ियों ने कदमताल के साथ परेड की सलामी दी। इस मौके पर पुलिस लाइन मैदान देश देशभक्ति तरानों से गूंज उठा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत कर आयोजन में समां बांध दिया। वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइन मैदान में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सीओ सिटी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें