फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक महीने बाद ओवरब्रिज पर यातायात शुरू, मरम्मत कार्य के चलते था बंद

Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Jul 2026 04:48 PM IST

बदायूं शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट एक माह में दुरस्त हो गए। बृहस्पतिवार से ओवरब्रिज पर ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो गया। 23 जून से लेकर 22 जुलाई तक इस ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य चला। इस दौरान डायवर्जन लागू रहा। इससे शहर में जाम की स्थिति बनी। यातायात सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हल्के एवं भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। बृहस्पतिवार से ओवरब्रिज चालू होने से जहां शहरवासियों ने राहत ली, वहीं पुलिस को भी बड़ी राहत मिली। अब शहर में काफी हद तक जाम नहीं लगेगा। इसके साथ कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ओवरब्रिज चालू होने से जिला प्रशासन की दिक्कत भी दूर हो गई। ओवरब्रिज के चालू होने पर संवाददाता रतन सिंह गुर्जर की वीडियो बाइट

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें