फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की गोली से तीनों घायल

मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Dec 2025 12:01 PM IST

बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने 20 दिसंबर की शाम रिगालिया गार्डन कॉलोनी निवासी महिला को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस में मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइंस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीमों को लगाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें