फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में ट्रैक्टर पलटने से दस मजदूर घायल, दो युवतियों की हालत गंभीर

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र के मुड़िया सतासी गांव में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दस मजदूर घायल हो गए। इनमें दो युवतियों की हालत गंभीर है, जिन्हें मुरादाबाद भेजा गया है। सभी मजदूर धान की रोपाई के लिए जा रहे थे। यह हादसा संकरे कच्चे मार्ग पर हुआ। चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पानी से भरी खंती में गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। अन्य घायलों को बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें