बदायूं के बिल्सी इलाके में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को खेत में मिला। पुलिस ने गांव के ही युवक और उसके पिता को हिरासत में लिया है। परिजनों ने युवक पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
15 October 2026
102 d ago