फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 03:45 PM IST

बदायूं में बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में स्वामिनी मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर कुमारी आकांक्षा और तीसरे स्थान पर कुमारी मुस्कान रही। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में विपिन यादव पहले, हितेश कुमार दूसरे व प्रदीप कुमार तीसारे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रदीप पाल,अखिलेश यादव व मुकेश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में लक्ष्मी पाल, मुस्कान व अनामिका क्रमशा पहले , दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। युवा मंच संगठन खेल जगत फाउंडेशन एवं भारतीय वैश्य महासभा द्वारा आयोजित सात दिवसीय बसंत पंचमी उत्सव 2025 के चौथे दिन दौड़ प्रतिस्पर्धा कराई गई। मुख्य अतिथि एसके सत्यमेव ग्रुप के फाउंडऱ विकास माहेश्वरी, विशिष्ठ अतिथि भारतीय वैश्य महासभा ज़िलाध्यक्षज अरविंद गुप्ता, महासचिव सर्वेश गुप्ता, युवा नेता आदेश यादव रहे। अतिथियों के द्वारा मां शारदे के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर की गई। हरी झंडी दिखा कर सौ मीटर व 1600 मीटर बालक बालिका वर्ग की दौड़ प्रतिस्पर्धा को सम्पन्न कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें