फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबा 12 साल का बालक, गंभीर हालत में बरेली रेफर

बदायूं के बिसौली कस्बे में बकरीद पर स्वीमिंग पूल में नहाते समय 12 साल का बालक डूब गया। उसकी काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे का है। कस्बा निवासी हसन पुत्र मुजाहिद अपने दोस्तों के साथ बुधबाजार स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने पहुंचा था। सभी बच्चे स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान हसन डूब गया। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो दोस्तों ने उसे स्वीमिंग पूल में तलाश किया, उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें