फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-UG: बदायूं के सानिध्य गुप्ता ने हासिल की 6773वीं रैंक, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

बदायूं जिले के होनहार छात्र सानिध्य गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में 615 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 6773 वीं रैंक हासिल की है। सानिध्य ने बताया कि उन्होंने नियमित कक्षाओं के साथ प्रतिदिन तीन से चार घंटे सेल्फ स्टडी की। पढ़ाए गए विषयों का उसी दिन रिवीजन करने और लगातार मॉक टेस्ट देने से उनकी तैयारी मजबूत हुई। परीक्षा से पहले अंतिम तीन महीनों में उन्होंने रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की, जिसका परिणाम उन्हें शानदार सफलता के रूप में मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। सानिध्य ने बताया कि डॉक्टर परिवार में होने के कारण उन्हें शुरुआत से ही सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल मिला, जिसने कठिन तैयारी के दौरान उनका आत्मविश्वास बनाए रखा। सानिध्य की बड़ी बहन श्रृगवी गुप्ता पहले ही नीट में ऑल इंडिया 200वीं रैंक हासिल कर डॉक्टर बन चुकी हैं। वहीं दूसरी बहन नैना गुप्ता भी नीट में अच्छा स्कोर कर चुकी है। सानिध्य का कहना है कि माता पिता और परिवार के अनुभव और मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को सही दिशा दी। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों पर उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों, छात्रों को अपनी मेहनत और तैयारी पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उनका मानना है कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता का सबसे बड़ा आधार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें