बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। बरीपुरा गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी बुआ की मौत हो गई। एक बच्ची घायल हुई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।