बदायूं में शौक पूरा करने के लिए दो छात्र अपराध के रास्ते पर चल पड़े। दोनों ने एक व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों में एक छात्र नाबालिग है। वह हाईस्कूल का छात्र है। दूसरा आईटीआई का छात्र है।