बदायूं जिले में मूसाझाग थाना पुलिस ने लूट व छीनाझपटी की घटनाओं में वांछित चल रहे आरोपी उमेश उर्फ छोटा को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर का रहने वाला है। उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश पुलिस जुटी है।