बदायूं जिले में इस्लामनगर थाना पुलिस ने 16 मई की रात ग्राम सुंदरनगर में हुई लूट के मामले के एक और वांछित आरोपी को रविवार रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। ग्राम विकमपुर चरसोआ मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आरोपी तस्लीम उर्फ भिखारी उर्फ इमरान घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है।