फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में लगातार कई घंटों तक हुई बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 01:37 PM IST

बदायूं जिले में सोमवार को बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई घंटों से जारी बरसात के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को घरों से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश से बाजारों में कीचड़ और फिसलन की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्री पानी और कीचड़ से जूझते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से फसल को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे तक बारिश जारी रह सकती है, जिससे हालात और बिगड़ने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें