फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में बंद रही मलगांव रेलवे क्रॉसिंग, बरेली-मथुरा हाईवे पर लगी वाहनों की कतार

बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार को मलगांव के पास रेलवे क्रॉसिंग मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को बंद रही। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। बरेली व बदायूं की तरफ से मार्ग को बंद न किए जाने के कारण ट्रक व कई वाहन मलगांव क्रॉसिंग तक पहुंच गए। इससे वहां डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। बदायूं-घटपुरी के बीच मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को मरम्मत का कार्य चला। यहां पटरी को उठाकर पत्थर डाला गया। पिछले एक महीने से क्रॉसिंग पर इसी प्वाइंट पर दिक्कत आ रही थी। अधिकांश लोगों को क्रॉसिंग बंद होने के बारे में पता नहीं था, जिससे वह बदायूं से बरेली की तरफ चल दिए। मलगांव पहुंचकर पता चला कि क्रॉसिंग बंद है। इससे वहां दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। शाम तक वाहन खड़े रहे। वहीं जिन लोगों को क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी थी वह कुंवरगांव, आंवला होकर बरेली पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें