बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर के खेतिहर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह खेत के कंटीले तारों में हिरण का शव फंसा मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कंटीले तार में फंसकर हिरण के मौत की आशंका जताई। खेत उझानी निवासी एक किसान का है। वन विभाग की टीम ने घटनास्थला का मौका मुआयना कर हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।