बदायूं जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। जनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यह तीन दिवसीय परीक्षा छह पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।