फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शंकराचार्य प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े प्रकरण को लेकर बदायूं में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को को जिलाधिकारी कार्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आलोचनात्मक या वैकल्पिक सुझावों को स्वीकार नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार के विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखते हैं, उन्हें विभिन्न तरीकों से दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों को कथित रूप से अनावश्यक रूप से परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान से रोके जाने और शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों का भी उल्लेख किया। साथ ही शंकराचार्य एवं उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें