बदायूं में सावन के दूसरे सोमवार को बिनावर में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय साहनी के साथ डीएम एसएसपी ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और जलपान कराया। बदायूं-मथुरा हाईवे के किनारे स्थित बिनावर थाने पर पहुंचे आलाधिकारी कछला से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों से उनका हाल जाना। इसके बाद पेयजल और फलहार का वितरण किया। इस दौरान हर-हर महादेव का जयकारे लगाए। कांवड़ियों पर फूल बरसाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कृष्णकांत सरोज, पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी , क्षेत्रीय अधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।