फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सनसनीखेज वारदात, दरोगा की बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में दरोगा मनवीर सिंह यादव की बुजुर्ग मां रातरानी की हत्या कर दी गई। मनवीर सिंह यादव हापुड़ में तैनात हैं। उनकी मां मौसमपुर गांव में घर पर अकेली रहती थीं। सोमवार रात बदमाशों ने लूट के दौरान वारदात को अंजाम दिया। बदमाश उनके कुंडल, पाजेब, नाक की नथ व गले का लॉकेट उतार ले गए। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह, एसपी देहात केके सरोज ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। परिजन ने पड़ोस के हिस्ट्रीशीटर पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें