फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बदायूं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने ध्वज फहराया। इसके बाद सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई। पुलिस ग्राउंड में सुबह परेड का आयोजन हुआ। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्रातः सात बजे सुभाष चौक पर झंडा फहराया गया। इसके उपरांत प्रभात फेरी शुरू की गई। शास्त्री चौक पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने व नेहरू चौक पर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष आशा राठौर ने ध्वज फहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें