बदायूं में डग्गामारी का वीडियो बना रहे परिवहन निगम के एआरएम राजेश पाठक के साथ बुधवार को सुबह करीब 10.30 बजे अभद्रता की गई। अभद्रता से भड़के रोडवेज के चालकों और परिचालकों ने सड़क पर जाम लगाया। प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डग्गामार वाहन के एक कर्मचारी को पकड़ा है। एआरएम से उस वीडियो को मांगा है जिसमें उन्होंने डग्गामारी होने के साक्ष्य रिकॉर्ड किए हैं। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि उनके साथ अभद्रता की गई है। उन्होंने खुद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कराया है। पुलिस अब उसके साथ सख्ती करे तो दूसरे ऐसे लोग भी सामने आएंगे जो दबंगई करते हुए डग्गामारी कर रहे हैं। रोडवेज के चालकों और परिचालकों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में ही डग्गामार वाहन चल रहे हैं।