बदायूं के सलारपुर ब्लॉक के असिर्स बर्खिन गांव में सोमवार देर शाम कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई। मंगलवार को परिजन ट्रैक्टर ट्रॉली में शव को रखकर स्कूल ले गए। यहां स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। परिजन का कहना है कि सोमवार को बच्ची स्कूल गई थी। जहां तबियत खराब होने पर शिक्षकों ने उसे बाहर निकाल दिया। काफी देर तक वह सड़क पर बेसुध पड़ी रही। होश आने पर वह घर पहुंची। देर शाम उसकी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव पोस्टमार्टम को भेजा।