भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। दिन में सूरज के तेवर देख लोगों के पसीने छूट रहे हैं तो भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए पशु-पक्षी भी जतन कर रहे हैं। बदायूं के कुंवरगांव कस्बे में सोमवार को गर्मी से राहत पाने के लिए बंदरों का झुंड तालाब में भरे पानी में उछल कूद करते देखा गया। कुंवरगांव कस्बे में एक जगह तालाब में पानी भरा हुआ है। गर्मी से निजात पाने के लिए बंदरों का एक झुंड वहां पर पहुंच गया। बंदर काफी देर तक पानी में उछल-कूद करते रहे। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया।