फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की शुरुआत, पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 04:33 PM IST

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की शुरुआत बुधवार से हुई। कार्यक्रम में ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से संबोधित किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। ब्रजक्षेत्र क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का व्यापक आंदोलन है। पार्टी की पहचान उसके सिद्धांतों, अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ता शक्ति से है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का दूत है। जब वह आत्मबल और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ समाज में जाता है, तब वह केवल पार्टी की बात नहीं करता, बल्कि राष्ट्रहित की सोच को जन-जन तक पहुंचाता है। कार्यकर्ताओं का मनोबल जितना ऊंचा होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, सेवा कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच मजबूत करने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें