फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपा ने निकाली रन फॉर यूनिटी पदयात्रा, एकता का दिया संदेश

बदायूं में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा मंगलवार को रन फॉर यूनिटी पदयात्रा शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई। सिमरा गांव से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा ग्राम लभारी, कादरचौक, देवकी, देवकी शिक्षण संस्थान ककोड़ा होते हुए ककोड़ा देवी मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्गभर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, स्वागत और देशभक्ति के नारों से वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रा में चलकर समाज को एकता का संदेश दिया। सदर विधायक ने समापन सभा में कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखी थी। रन फॉर यूनिटी उसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक वर्गों और युवा पीढ़ी की अभूतपूर्व भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि सरदार पटेल के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। सिमरा से ककोड़ा तक की यह यात्रा एकता व देशप्रेम का जीवंत उदाहरण बनी। पूर्व डीसीबी चेयरमैन एटा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हजारों लोगों द्वारा एक स्वर में राष्ट्रीय एकता का संदेश देना सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, यादवेंद्र शाक्य, के.सी. शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, शिशुपाल शाक्य, अशोक भारतीय, एमपी सिंह राजपूत, बीएस मौर्य, नेकपाल कश्यप, शिवम शंखधार, सर्वेश कश्यप, अवनीश शाक्य, विदेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण सम्मिलित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें