फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: प्रमोद इंटर कॉलेज में मनमानी फीस वसूली का आरोप, विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

बदायूं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई ने शनिवार को सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में प्रवेश फीस के नाम पर हो रही मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाध्यापक को ज्ञापन सौंपकर छात्रों से ली जा रही अवैध फीस तत्काल वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रमोद इंटर कॉलेज एक सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय है। इसके बावजूद, यहां छात्रों से 3000 रुपये से 4500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जो शासन के नियमों के विपरीत है। परिषद के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को व्यापार का केंद्र बनाया जा रहा है, जिसे विद्यार्थी परिषद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय प्रशासन ने निर्धारित सरकारी शुल्क के अलावा एक भी पैसा अतिरिक्त लिया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। परिषद ने विद्यालय की तालाबंदी करने की भी बात कही। इस दौरान परिषद के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला सह मीडिया संयोजक शैलेंद्र शर्मा, नगर सह मंत्री अभय प्रताप और नगर एसएफएस संयोजक कुलदीप मौर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे। सभी ने फीस का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें