बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के उनौला गांव में ट्रैक्टर से स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक मैदान में ट्रैक्टर स्टार्ट करता दिख रहा है। पास ही कुछ लोग उसे देख रहे हैं। युवक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर को पीछे ले जाता है और अचानक ब्रेक लगाता है, जिससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ जाता है। स्टंट के दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी चालक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। युवक ट्रैक्टर को केवल पिछले टायरों पर चलाने की कोशिश करता है, लेकिन वह असंतुलित होकर लहराता हुआ कुछ दूर जाकर पलट जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अलापुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ट्रैक्टर उनौला गांव का कल्याण सिंह यादव चला रहा था। कार्रवाई की जाएगी।