फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दीवार काटकर टेंट हाउस में घुसे चोर, हजारों रुपये का माल किया पार

Sat, 23 May 2026 03:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहे के पास शुक्रवार रात एक टेंट हाउस में नकब लगाकर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली गई। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

ओरछी चौराहे के समीप स्थित विनोद टेंट हाउस में अज्ञात चोरों ने देर रात पीछे की दीवार में नकब लगाया। चोर दुकान में रखे कीमती सामान और नकदी समेटकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, तो उन्हें दुकान का सामान बिखरा मिला और दीवार में नकब देखकर चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज 
सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें