फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में पैरावेट पशुमित्रों ने किया कार्य बहिष्कार, नियमित मानदेय की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 23 Jul 2026 04:36 PM IST

बदायूं में नियमित मानदेय की मांग को लेकर ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार कर दिया। संघ की ओर से पशु जनगणना, पुराने टीकारकण समेत कई मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने प्रभारी सीवीओ को ज्ञापन दिया।

संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद उपाध्याय ने सीवीओ को सौंपे गए पत्र में कहा कि पशुपालन विभाग में कार्यरत पैरावेट, लेमन-इन्सीमिनेटर मैत्री कई वर्षों से नियमित मानदेय को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। 14 जुलाई 2025 को विभाग के मंत्री के आश्वासन और निर्देश के बाद भी 13 जनवरी 2026 को शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। साथ ही पूर्व में पशु गणना, टीकाकरण आदि का रुपये न मिलने से परेशान हैं। इससे पशुमित्रों में भारी आक्रोश है। 

इसी के चलते बृहस्पतिवार से टीकाकरण और गर्भाधान कार्य बंद किया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि चार अगस्त तक शासन ने मानदेय को लेकर कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 5 अगस्त को प्रदेश के सभी सदस्य पशुपालन निदेशालय लखनऊ से विधानसभा तक पदयात्रा करेंगे और जीपीओ. पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर संतोष यादव, स्वाति सिंह, गौरव, उमेश कुमार, अरविंद, अतुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें