फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेटी पैदा होने पर मां की हत्या और फिर चुपचाप अंतिम संस्कार! परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

बिजनौर जिले के धामपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी जन्मने के बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रूबी चौहान के रूप में हुई है, जिसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गजरौला निवासी मुकुल चौहान से हुई थी। रूबी की मां सुमित्रा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने शादी में सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन मुकुल शराब का आदी था और अक्सर रूबी के साथ मारपीट करता था। लगभग दो सप्ताह पूर्व रूबी ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिससे पति और ससुराल पक्ष नाराज रहने लगे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें