फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुंदर झांकियों व डीजे के धूमधाम से चांदपुर में निकाला रंग एकादशी का जलूस

डिंपल सिरोही Updated Mon, 10 Mar 2025 04:25 PM IST

बिजनाैर जनपद में सोमवार को चांदपुर में धूमधाम से रंग एकादशी का जलूस निकाला गया। हुरियारों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। जलूस दया विहार काॅलोनी से हवन-यज्ञ के बाद शुरू हुआ। जलूस नगर के मुख्य बाजार बजरिया, शिव मूर्ति, ढाली बाजार, नेहरु चौक, फौव्वारा चौक होते हुए शंकर मूर्ति पर सम्पन्न हुआ। रंग जलूस ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ निकाला गया। हुरियारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया ओर डीजे की थाप पर जमकर थिरके। अनेक स्थानों पर जुलूस का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। जलूस में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें