लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं की धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती जा रही है। मतगणना में किसको कितने वोट मिल रहे हैं कि जानकारी लेने के लिए समर्थक उत्सुक है और संपर्क में जुटे हुए हैं। हर समर्थक अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत को लेकर उत्साहित है और अपने समीकरण पर चर्चा कर रहा है। बिजनौर लोक सभा सीट पर रालोद बसपा सपा प्रत्याशियों के बीच ही चुनाव है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जनपद की बिजनौर लोकसभा क्षेत्र एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र का मतदान हुआ था। मतदान के दिन भी सुबह का मौसम भी सुहाना था। परंतु जैसे-जैसे समय बिता गया मौसम और राजनीतिक गर्म होते चले गए।