फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

डिंपल सिरोही Updated Tue, 14 Oct 2025 10:17 AM IST

अफजलगढ़ में बीती रात्रि क्षेत्र के ग्राम नाबका में बस्ती के समीप लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। सुबह पता चलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी गुलदार को पिंजरे समेत अमानगढ़ रेंज ले जाया जाएगा। ग्राम नावका में पिछले कई दिनों से लगातार गुलदार गांव के आसपास देखा जा रहा था जिसके बाद ग्रामीणों की मांग के बाद वन विभाग ने गुलदार सम्भावित स्थान चिन्हित कर डाक्टर सुशील के बाग में पिंजरा लगाया था ।पिंजरा लगाए जाने के चार दिन बाद आखिरकार गुलदार पिंजरे में कैद हो ही गया।सुबह ग्रामीण जब उधर से निकले तो गुर्राहट पर उन्हें गुलदार के पिंजरे में कैद होने का पता चला।जिसके बाद सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जिस पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे।वन कर्मी अब्बास अली ने बताया कि पिंजरे सहित गुलदार को अमानगढ़ ले जाया जाएगा। गुलदार के पकड़े जाने से नाबका सहित आसपास के ग्रामीणों व पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।इस मौके पर वनकर्मी अब्बास अली, नईम अली, मुजीबुर्रहमान उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, रामप्रसाद सिंह, आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें