बिजनौर जिले के धामपुर में नगीना चौराहे पर यातायात पुलिस बुधवार को बगैर नंबरों के चल रही ई-रिक्शाओं को को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा था। इस दौरान अभियान के चलते दरोगा ने करीब एक दर्जन से अधिक रिक्शाओं को पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया। जैसे ही पुलिस बगैर नंबरों की या पुरानी मिनी - ई -रिक्शाओं को पकड़ते थे तभी उन्हें थाने में ले जाकर खड़ा करा रहे थे। तभी इस दौरान यातायात उप निरीक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने एक ई- रिक्शा को पकड़कर थाने ने ले जाने का प्रयास किया तो ई- रिक्शा चालक ने अपना बचाव करने के इरादे से ई -रिक्शा को रोडवेज बस अड्डे की तरफ तेजी से दौड़ा दिया। जैसे ही दरोगा ने ई -रिक्शा को दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया तो तभी इस दौरान उप निरीक्षक ई -रिक्शा से छिटक कर दूर सड़क पर डिवाइडर के पास जाकर पड़े जिससे उनका काफी चोट लगी है उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।