फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर में सड़क तक बह रहीं नदियां, घरों में घुसा पानी,लोग परेशान

बिजनौर में तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण धामपुर की सड़क नदियों में तब्दील हो गई है। दुर्गा विहार कॉलोनी से लेकर केएम कॉलेज तक नेशनल हाईवे 74 पर कई फीट पानी सरपट बह रहा । लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मंगलवार सवेरे हाईवे 74 पर अधिक पानी के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से व्यवस्था बना कर जाम खत्म कराया। क्षत्रिय नगर स्थित महंत मानप दास समाधि स्थल का क्षेत्रफल काफी बड़ा है ।समाधि स्थल पर कई फीट पानी आने से बरसात का पानी क्षत्रिय नगर में घुस गया है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों का खाने-पीने का राशन बेड लाव गड्ढे सब भीतर खराब हो गए हैं। लोग परेशान है । लोगों ने सुरक्षित रहने के लिए दूसरी मंजिल पर पहुंचना शुरू कर दिया है । रिटायर्ड प्राचार्य डॉक्टर एस के राजपूत डॉक्टर , डाक्टर बबलू का कहना है कि उनके द्वारा कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया गया । बाढ़ के मेंबर संतोष राजपूत और अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह को भी अवगत कराया। लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण यह दिक्कत आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें