बिजनौर जनपद के धामपुर नगर में नगर पालिका द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान जेसीबी से नाला खुदाई करते समय पुराना धामपुर चुंगी के पास पाइपलाइन फट गई, जिससे तेज प्रेशर के साथ पानी नाले में बहने लगा और भारी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि संबंधित अभियंता को निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही पाइपलाइन को ठीक कर पानी की आपूर्ति को सुचारू किया जाएगा।