फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नांगलसोती-बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने सौफतपुर बिजली घर पर दिया धरना

बिजनौर जनपद में बिजली कटौती के विरोध में भाकियू लोकशक्ति ने सौफतपुर बिजली घर पर धरना दिया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सौफतपुर बिजली घर से हरचंदपुर, सौफतपुर, लालपुर मान, महमसापुर, मायापुरी, चमरौला, ढोलापुरी, नांगल, खानपुर, शहजादपुर, जीतपुर गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है, जिसके विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता बिजली घर पर पहुंचे और धरना शुरू किया। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि पिछले कई माह से बिजली घर की ओसीबी खराब है। दूसरे फीडर की ओसीबी से जोड़कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। एक फीडर में फाल्ट होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। शासन के आदेश 18 घंटे बिजली आपूर्ति के हैं, लेकिन मात्र 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने खराब ओसीबी सही कराने व बिजली से जुड़ी किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। धरना स्थल पर जेई नूतन प्रकाश पहुंचे तो किसानों में विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें